फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा मुक्त जमीन से निकली सीवर और पानी की लाइन

Thu, 11 Feb 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल रोड पर आवास विकास कॉलोनी से चल रहे अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान आवास विकास कॉलोनी के कब्जा मुक्त कराए हिस्से से सीवर लाइन और पानी की पाइप लाइन निकली है। यहां पर बिजली के खंभों को कुछ मकान वालों ने अपनी बाउंड्री में मिला लिया था जो कब्जा मुक्त होने के बाद अब बाहर आ गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा आवास विकास परिषद की टीम भी जेल रोड पर पहुंची और जो लोग तोड़ी गई बाउंड्री के बाद पूरी तरह दीवार पीछे करने को तैयार नहीं थे, उनकी दीवारें तुड़वाई। साथ ही लाल निशान लगाकर स्पष्ट कर दिया कि यहां तक  आवास विकास की सीमा है। अतिक्रमण हटा लें। रिपोर्ट शासन को प्रतिदिन भेजी जा रही है।

जेल रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने बताया कि क्रासिंग के नुमाइश की ओर जाते समय आवास विकास कॉलोनी वाले कुछ मकान वालों ने बाउंड्री को बढ़ाकर बिजली विभाग के खंभे, उन पर लगी नगर निगम की स्ट्रीट लाइट, खंभों पर जाते तार आदि मकान की सीमा में कर लिए थे।
विज्ञापन


अब जब अतिक्रमण हटा कर जगह को साफ किया तो पाया है कि यहां पर नीचे सीवर लाइन भी है, जो सही सलामत है। यह रेलवे पटरियों से लुइजा सोल्स स्कूल की ओर जा रही है। सीवर लाइन के बराबर पानी की पाइप लाइन है। इसके बराबर आवास विकास परिषद के नक्शे में ड्रेनेज के लिए नाली भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें