चालक सचिन और परिचालक सोनू कैंटर में लोहे का सामान लादकर गाजियाबाद जा रहे थे। खेरेश्वर हाईवे पर गांव हरदासपुर मोड़ के पास खड़े ट्रक में पीछे से कैंटर घुस गया। इससे दोनों घायल हो गए।
27 दिसंबर की सुबह गांव हरदासपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कैंटर घुस गया। इससे कैंटर चालक और परिचालक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जनपद मेरठ के थाना भवानपुर के गैसूपुर दतावली निवासी चालक सचिन और परिचालक सोनू कैंटर में लोहे का सामान लादकर गाजियाबाद जा रहे थे। खेरेश्वर हाईवे पर गांव हरदासपुर मोड़ के पास खड़े ट्रक में पीछे से कैंटर घुस गया। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही उनके परिवार को खबर दी है। उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे।