खेरेश्वर हाईवे राजमार्ग पर बुधवार की सुबह नायरा पेट्रोल पंप के समीप घने कोहरे के कारण एक कैंटर ने डंफर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक-परिचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। रोरावर पुलिस ने कैंटर को काटकर घायल चालक परिचालक को बाहर निकलवाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
आगरा के जमुना कालोनी निवासी कैंटर चालक धीरज कुमार व फिरोजाबाद के लखुआ निवासी परिचालक विमलेश खेरेश्वर चौराहे से एटा की तरफ जा रहे थे। घने कोहरे की वजह से कैंटर पीछे से डंफर में टकरा गई। हादसे की खबर सुनकर परिवार के लोग पहुंच गए। परिजन घायलों को आगरा ले गए। संवाद