योगेश अपने दोनों बच्चे हिमांशु-प्रयांशु को स्कूल छोड़ने बाइक पर स्कूल आ रहे थे। रास्ते में वरहद-कुरहला के पास सामने से तेज गति से आ रही कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों उछलकर सड़क किनारे रजबहा में जाकर गिरे।
वरहद कुरहला के पास 19 दिसंबर को एक कैंटर ने बाइक सवार युवक सहित दो बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन घायल हो गए। बाइक चला रहे युवक को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
19 दिसंबर की सुबह योगेश निवासी वरहद अपने दोनों बच्चे हिमांशु-प्रयांशु को स्कूल छोड़ने बाइक पर स्कूल आ रहे थे। रास्ते में वरहद-कुरहला के पास सामने से तेज गति से आ रही कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों उछलकर सड़क किनारे रजबहा में जाकर गिरे। रजवाह में पानी बह रहा था। हादसा देख मौके से कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।
रोड से गुजर रहे गांव के अन्य लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। योगेश के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया है।