फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Accident: कैंटर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा, चालक की मौत, एक्सीडेंट का वीडियो आया सामने

Mon, 05 Jan 2026 04:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हादसे के वक्त कैंटर के ठीक पीछे एक कार चल रही थी। कार में सवार युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, तभी उनकी आंखों के सामने यह भयानक टक्कर हो गई।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टप्पल थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर 4 जनवरी की रात करीब 11 बजे आगे चल रहे ट्रक में तेज रफ्तार कैंटर पीछे से जा घुसा। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। हादसे के समय पीछे चल रही कार सवार लोगों ने घटना का लाइव वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन


घटना यमुना एक्सप्रेसवे के प्वाइंट संख्या 43 की है। कैंटर आगरा से नोएडा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार कैंटर की रफ्तार तेज थी। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मारते हुए कैंटर उसमें जा घुसी। हादसे में कैंटर की केबिन के परखचे उड़ गए। कैंटर चालक कन्हैया निवासी गांव कुंडरीया थाना परौर जिला शाहजहांपुर की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के समय कैंटर के ठीक पीछे एक कार चल रही थी। कार सवार युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वीडियो में वाहनो में टक्कर की आवाज और उसके बाद की स्थिति साफ नजर आ रही है। हादसे की खबर पर टप्पल थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे अथॉरिटी की टीम पहुंच गई। टप्पल थाना प्रभारी शिव प्रसाद सिंह ने बताया कि  मशक्कत कर क्षतिग्रस्त वाहन से चालक के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें