युवा क्रांति मंच के द्वारा छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली हमले में शहीद भारतीय जवानों के ल
- फोटो : CITY OFFICE
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नव दुर्गा मंदिर नौरंगाबाद जीटी रोड पतंजलि केंद्र पर युवा भारत पतंजलि कार्यकर्ता एवं एक किरण उम्मीद की अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट उमेश चंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए।
नक्सलवाद को जड़ से खत्म करना ही होगा। इस मौके पर चेतन कुमार सिंह, भूपेंद्र शर्मा जिला युवा प्रभारी, डॉ. अशोक शर्मा, राकेश लोधी, सुनील भंडारी, आचार्य सत्य प्रकाश पाराशर, जतिन कुमार शर्मा, हिमांशु कुमार, शानू शर्मा, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे।
राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए अनूपशहर रोड पुरानी चुंगी बेड़ा पर कैंडल मार्च निकाला। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद बशीर, जिला अध्यक्ष सैयद शहजाद हुसैन, कैफी आजमी, मोहम्मद फैज हसन, इम्तियाज आदि मौजूद रहे।
युवा कांति मंच के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। सोना सविता के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। दो मिनट का मौन रखकर आत्म की शांति के लिए प्रार्थना की गई।