मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति तक मतदाताओं के मोबाइल पर वोट डालने के लिए कॉल आईं। मोबाइल नंबर 7971972364 से मतदान समाप्ति से पूर्व यानी दोपहर 3.25 बजे मतदाताओं के नंबर पर कॉल आई।
जहां एक ओर आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान चल रहा है, वहीं दूसरी ओर वोट करने के लिए प्रचार हो रहा है। ऐसा ही नजारा अलीगढ़ में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
आज आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। ऐसा देखा गया कि मतदान शुरू होने से लेकर मतदान समाप्ति तक मतदाताओं के मोबाइल पर वोट डालने के लिए कॉल आईं। मोबाइल नंबर 7971972364 से मतदान समाप्ति से पूर्व यानी दोपहर 3.25 बजे मतदाताओं के नंबर पर कॉल आई।
जिसमें उधर से कहा जा रहा था कि ...
'सभी सम्मानित स्नातक मतदाताओं को प्रणाम, मैं डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह, 4 बजे तक मतदान होगा, आप मतदान में हैं, मेरे मानवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुरूजी के सामने 1 लिखकर विजयी बनाएं, आप सबका बहुत-बहुत धन्यवाद '