फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध सीएनजी और एलपीजी वाहनों के खिलाफ अभियान शूरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर एक कार से टक्कर के बाद आग का गोला बनी सीएनजी किट लगी वैन में तीन लोगों के जिंदा जल जाने की घटना से आरटीओ विभाग के हाथ पांव फूल गए हैं। आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने मंडल के हाथरस, अलीगढ़, कासगंज और एटा जिले के एआरटीओ को अवैध रूप से सीएनजी या एलपीजी किट लगे वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन के मुताबिक घटना में तीन लोगों की जलकर दुखद मौत होने पर यह निर्णय लिया गया है कि मंडल में जो भी वाहन अवैध रूप से सीएनजी या एलपीजी किट लगाकर चलाए जा रहे हैं।
उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वाहनों को थाने में जमा कराने के साथ ही उनका मोटा चालान काटा जाए। अगर, किसी वाहन को संचालित करने में घरेलू सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। इस कार्रवाई की 13 जुलाई को समीक्षा की जाएगी। मंडल के सभी एआरटीओ को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें