फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियानः आज गूलर रोड पर गरजेगा महाबली

विज्ञापन
लोगों को दोबारा किया अतिक्रमण । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आज गूलर रोड फायर बिग्रेड कॉलोनी से देहली गेट तक नाले-नालियों व सड़कों पर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र को जलभराव से निजात दिलाने के लिए नाले-नालियों की सफाई होगी। सहायक नगर आयुक्त ने अभियान के पहले क्षेत्र का दौरा कर लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटा लेने की चेतावनी दी। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार बलपूर्वक अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि नाले-नालियों की सफाई नियमित रूप से होती रही और पानी का प्रवाह बना रहे। बृहस्पतिवार को शमशाद मार्केट से फिरदौसनगर ओवरब्रिज तक अभियान चलाया गया था। आज गूलर रोड फायर बिग्रेड कॉलोनी से देहली गेट तक अभियान चलाया जाएगा।
अभियान के पहले सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह ने गूलर रोड का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और दुकानदारों एवं भवन स्वामियों को नाले और सड़क पर से अतिक्रमण स्वयं हटा लेने के लिए आगाह किया। उन्होंने कहा कि अभियान के बाद अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अतिक्रमण वाले स्थल का फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराने से क्षेत्र में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें