फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ पुलिस ने चौराहे पर लगाए उपद्रवियों के पोस्टर, देखने वालों की जुटी भीड़

Sun, 22 Dec 2019 01:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
चौराहे पर लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ में शुक्रवार शाम हुए बवाल में दर्ज दो मुकदमों में 200-200 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। वीडियो व फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराने का काम जारी है। पुलिस टीमें लगाकर मोहल्लेवार इनकी पहचान कराई जा रही है। शुक्रवार रात तक 32 की पहचान करा ली गई थी। इन सभी के पोस्टर बनवाकर सामाजिक बहिष्कार के इरादे से शहर के प्रमुख 250 चौराहों पर लगवाया गया है। 

विज्ञापन


वहीं गिरफ्तारी के लिए भी टीमों को लगाया गया है। शाहजमाल इलाके के 200 लोग पत्थरबाजी के बाद पाबंद किए गए हैं। इन्हें 107/16 के तहत अपर नगर मजिस्ट्रेट स्तर से नोटिस जारी कर पाबंद किया गया है। अगर अब इनके इलाके में कोई बवाल हुआ तो इन्हें जिम्मेदार माना जाएगा।

शाहजमाल में उग्र भीड़ में सबसे आगे रहे किशोरों की भी वीडियो, फोटो के आधार पर पहचान की जा रही है। उनके परिवार वालों से संपर्क किया जा रहा है। इलाके के बच्चों से यह भी पता किया जा रहा है कि आखिर उनको किसने और क्या बात कहकर उकसाया था। भीड़ में उनको आगे रहने के लिए किसने कहा था। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

किशोरों की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों के स्कूल संचालकों से संपर्क कर उनको वीडियो-फोटो भी दिखाए जा रहे हैं, जिससे की बच्चों की पहचान उनके माध्यम से आसानी से की जा सके। इसके साथ ही शहर में अमन लौटाने के लिए पुलिस स्तर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को हालात सामान्य रहने पर पुलिस द्वारा लोगों के साथ मोहल्ले मोहल्ले 21 बैठकें की गईं। 

खुद एसएसपी के अलावा एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी क्राइम सभी सभी अलग-अलग क्षेत्रों में मीटिंगें की। इन मीटिंगों में मोअज्जिज लोगों, मौलवियों, मस्जिदों के इमाम, राशन डीलर, वार्ड वार नेताओं को बुलाया गया। इन बैठकों में इन्हें समझाया गया कि पुलिस प्रशासन इनके साथ है। उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। अगर कोई दिक्कत हो तो संपर्क करें। रहा सवाल उपद्रवियों का तो वह उन्हें अवगत कराएं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनका सामाजिक बहिष्कार करें और उन्हें मोहल्ले से बाहर करें। अगर किसी ने शरण दी तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें