फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ.कफील 17 मार्च को लखनऊ में होंगे पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिसंबर माह में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में सीएए एवं एनआरसी के विरोध में भड़काऊ बयान देने के आरोपी डा. कफील मथुरा जिला कारागार में निरुद्घ है। उन्हें राज्य स्तरीय एडवाइजरी कमेटी के समक्ष 17 मार्च को पेश किया जाएगा। इस दौरान डीएम व एसएसपी भी कमेटी के समक्ष पेश होंगे। यहां दोनों का पक्ष जानने के बाद डा.कफील के खिलाफ रासुका का कन्फर्मेशन होगा।
विज्ञापन

दिसंबर माह में सीएए एवं एनआरसी के विरोध में आंदोलनरत एएमयू छात्रों को गोरखपुर के डा. कफील ने भड़काऊ बयान दिया था। इससे भड़के एएमयू छात्रों ने जमकर उपद्रव किया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने उनके विरुद्घ रासुका की कार्रवाई की। जनवरी माह में उन्हें मुंबई से गिरफ्तार कर पहले अलीगढ़ लाया गया और उसके बाद मथुरा जिला कारागार भेज दिया गया। तब से वह वहीं निरुद्घ हैं। रासुका के कन्फर्मेशन के लिए अब उन्हें राज्य स्तरीय एडवाइजरी कमेटी के समक्ष 17 मार्च को पेश किया जाएगा। यहां वे अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे। प्रशासन एवं पुलिस की ओर से डीएम एवं एसएसपी अपना पक्ष रखने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें