सरकार और करदाता के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) हैं। सीए सरकार की मंशा करदाता तक पहुंचाने से लेकर उसकी सहूलियत का भी ध्यान रखते हैं। नियमों की पेचीदगियों के बीच करदाता का काम आसान करना इन्हें खूब आता है। चाहें मामला आयकर, जीएसटी, फाइनेंसिग या फिर किसी नये प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ हो। इनकी सलाह से हर काम बेहतर होते है। यकीनन इसी जज्बे से उन्हें समाज में सम्मान और पहचान मिली है। यही कारण है कि बहीखातों के साथ पीढ़ियां जुड़ रही हैं और कारवां आगे बढ़ रहा है। जिले में करीब 150 सीए एवं 350 सीए के छात्र प्रतिनिधित्व करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा था कि एक सीए के हस्ताक्षर की वैल्यू प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर से भी अधिक होती है, यह बात आज भी सभी सीए को बेहतर काम के लिए प्रेरित करती है। -अवन कुमार सिंह, सीए
हर क्षेत्र में विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट व्यक्ति के साथ-साथ देश के लिए भी काम करता है। -राजकुमार, सीए
हर क्षेत्र में चार्टर्ड एकाउंटेंट की भागीदारी रहती है। चाहें बजट पूर्वानुमान हो या फिर कर योजना, खातों की पुस्तकों की तैयारी, पूंजी बजटिंग, वित्तपोषण या किसी अन्य गतिविधि हर क्षेत्र में सीए ही अहम् भूमिका अदा करते हैं। -तरूण कुमार सैनी, सीए
पेशेवर व्यवहार, एकाउंट्स और ऑडिट के बारे में उनके गहन ज्ञान की हर समय आवश्यकता होती है। ऐसे में सीए दिवस को खुशी, गौरव, कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और समर्पण के रूप में मनाएं।-संजीव कुमार गिरी, सीएविज्ञापन
इस पेशे से ज्ञान के साथ ही मान एवं सम्मान मिलता है। यही कारण है कि अधिकांश छात्र-छात्राएं सीए बनने के लिए आगे आ रहे हैं। इस साल 75वां गौरवशाली दिवस है, सबको बधाई। -शैलेंद्र वार्ष्णेय, सीए