सीटेट की परीक्षा के बाद प्रश्नपत्र को लेकर आपस में चर्चा करतीं छात्रा।
- फोटो : CITY OFFICE
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई-सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन) के बैनरतले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी-सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी) रविवार को 37 परीक्षा केंद्रों पर हुई। करीब 65 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा में रीजनिंग के सवालों से परीक्षार्थी जूझे।
परीक्षा के लिए 33 हजार 6 सौ विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। करीब 21 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। रविवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक व दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 5:30 तक हुई। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। परीक्षा के लिए नोडल केंद्र बने संत फिदेलिस स्कूल से परीक्षा केंद्रों तक प्रश्न पत्र पहुंचाया गया था। परीक्षा देकर निकले रमेश कुमार ने बताया कि रीजनिंग के सवाल थोड़े मुश्किल थे।
संगीता ने कहा कि केमेस्ट्री व फिजिक्स के प्रश्नों के उत्तर देने में दिक्कत आई। परीक्षा की खातिर 8 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए थे, जबकि सीबीएसई ने 37 परीक्षा केंद्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक भेजा था, जिनकी परीक्षा की गतिविधियों पर नजर थी।
सीटेट की परीक्षा देकर परीक्षा केन्द्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी।- फोटो : CITY OFFICE