फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गलत सूचना दे रहे कोच इंडीकेटर, दौड़ लगा रहे मुसाफिर

Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ट्रेन के आने इंडीकेटर कोचों की स्थिति गलत दिखा रहे हैं। जिससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। उन्हें बेवजह दौड़ लगानी पड़ रही है। कुछ यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है।
विज्ञापन
कोच इंडिकेटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन पर लगे कोच इंडीकेटर ठीक तरीके से काम नहीं कर रहे हैं। ट्रेन के आने इंडीकेटर कोचों की स्थिति गलत दिखा रहे हैं। जिससे यात्रियों को दिक्कत हो रही है। उन्हें बेवजह दौड़ लगानी पड़ रही है। कुछ यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। शुक्रवार को ग्लैक्सी टॉवर निवासी प्रहलाद अग्रवाल के साथ भी यही समस्या हुई। वह बेटी माही अग्रवाल को छोड़ने आए थे।

विज्ञापन


यहां से बेटी को नीलांचल एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-1 पर सवार होकर रायबरेली जाना था। ट्रेन आने से पहले कोच को इंजन की ओर दर्शाया गया था, जबकि स्टेशन पर आने के बाद उसकी स्थित पीछे की ओर थी। ट्रेन केवल दो मिनट यहां ठहरती है। ऐसे में उन्हें बेटी को लेकर दौड़ लगानी पड़ी। कोच तक पहुंचने से पहले ही ट्रेन चल पड़ी। किसी तरह उन्होंने बेटी को दूसरे कोच में चढ़ाया।

उन्होंने कोच इंडीकेटर के माध्यम से कोच की स्थिति सही प्रदर्शित कराने की मांग की है। इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने कहा है कि कोच के गलत तरीके से प्रदर्शित करने के मामले में जांच कराई जाएगी और संबंधित लापरवाह रेलवे कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें