फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू कार्यकारी परिषद चुनाव की सुगबुगाहट तेज, प्रोफेसरों ने शुरू की लामबंदी

विज्ञापन
एएमयू। - फोटो : Archive
विज्ञापन
एएमयू की कार्यकारी परिषद (ईसी) के सदस्य पद के चुनाव को लेकर परिसर में हलचल तेज हो गई है। वर्ष 2023 में निर्वाचित सदस्यों का तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के बाद अब नए चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समर्थन जुटाने के लिए प्रोफेसरों ने लामबंदी तेज कर दी है।
विज्ञापन


एएमयू में कार्यकारी परिषद के सदस्यों का चुनाव 23 मई 2023 को हुआ था। निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष पूरा होने के साथ 24 मई 2026 को समाप्त हो गया। इसके बाद से नए चुनाव की अधिसूचना का इंतजार किया जा रहा है। प्रोफेसरों के बीच चुनावी चर्चाएं तेज हैं और कई संभावित उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं। वर्ष 2023 के चुनाव में प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर वर्ग से प्रो. मोहम्मद शमीम और प्रो. मुईन उद्दीन विजयी हुए थे, जबकि असिस्टेंट प्रोफेसर वर्ग से डॉ. मुसव्विर अली और डॉ. मुराद अहमद खान ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें