फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती विस्तार योजना में बने आवासों को नहीं मिल रहे खरीदार

सार

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की स्वर्ण जयंती विस्तार योजना में बने आवासों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं।दो साल बाद योजना में आवास बनकर तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की स्वर्ण जयंती विस्तार योजना में बने आवासों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। एडीए ने वर्ष 2006 में स्वर्ण जयंती विस्तार योजना लांच की थी। दो साल बाद योजना में आवास बनकर तैयार हो गए। इसमें 145 प्लॉट एवं करीब 200 आवास बनाए गए।
विज्ञापन

निर्माण पूरा होने के बाद प्राधिकरण ने इनकी बिक्री शुरू की, लेकिन कुछ सालों बाद ही इस पर विवाद शुरू हो गया। इसके बाद से आवास खाली पड़े हुए हैं। इन्हें कोई खरीदार लेने के लिए तैयार नहीं हो रहा है, जबकि एडीए के स्तर से कई बार विज्ञापन निकाले जा चुके हैं।
प्राधिकरण ने इन आवासों को सस्ते दामों में बेचने का फैसला लिया इसके बाद भी कोई ग्राहक इन आवासों को लेने के लिए नहीं पहुंचा। एडीएम वीसी अतुल वत्स ने बताया कि आवासीय योजना में बने आवासों को लेकर विभागीय अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी जाएगी। यह भी पता कराया जाएगा कि आवास किस स्थिति में हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें