मारुति ने जनवरी से मूल्य वृद्धि की घोषणा कर द है और मौजूदा दामों से 5 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होगी । दिसंबर में 50000 तक कि बचत का लाभ उठाया जा सकता है।-सुमित अग्रवाल, निदेशक देव मोटर्स
लगभग सभी कंपनियों ने जनवरी में कारों में मूल्य वृद्धि की घोषणा कर दी है। महिन्द्रा की गाड़ियों की मूल्य वृद्धि संभावित है इसलिए दिसंबर में चल रही बचत का लाभ उठाना चाहिए।-संजीव माहेश्वरी, विनीत ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि.
हीरो मोटर्स द्वारा भी जनवरी में मूल्य बढ़ाये जाने की संभावना है, इसलिए दिसंबर में चल रहे विन्टर कार्नीवाल ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।-विकास चौधरी, निदेशक विकास ऑटोव्हील्स
जनवरी में होंडा के दोपहिया वाहनों पर 2 से 3 हजार तक की मूल्य वृद्धि संभावित है। इसलिए ग्राहकों को दिसंबर में चल रहे आफर्स का लाभ उठाना चाहिए। चुनिंदा डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर अलग स्कीम हैं।-पुनीत गुप्ता, निदेशक आरएस होंडा
होंडा वाहनों पर मूल्य में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है इसलिए दिसंबर में 3500 रुपये तक की बचत का लाभ उठाना चाहिए।-आशीष सिसौदिया, सेल्स मैनेजर सीएम होंडा
कंपनी द्वारा जनवरी में 1200 तक की मूल्य वृद्धि की जा सकती है। ग्राहकों को दिसंबर में एक्सचेंज आफर्स व एक्सचेंज बोनस का लाभ उठाकर वाहन को घर लाना चाहिए।-शैलेंद्र गोयल, निदेशक गोयल टीवीएस
कंपनी द्वारा जनवरी माह में वाहनों की कीमत बढ़ाई जा रही हैं, उससे पहले लोगों को दिसंबर में कम कीमत में वाहन खरीदकर घर ले जाने में फायदा उठाना चाहिए।-दुष्यंत प्रताप सिंह, स्वामी अलीगढ़ ऑटो