फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, हत्या का आरोप, पति समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 13 Aug 2024 03:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मुस्कान की शादी चांद पुत्र जान मोहम्मद के साथ दहेज देकर की थी। आरोप है कि दहेज से उसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये और एक कार की मांग कर उत्पीड़न करते थे।
विज्ञापन
मुस्कान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा पिलखना में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव 12 अगस्त सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत ससुराल के छह आरोपी नामजद किए हैं। इसमें चांद, जान मोहम्मद, गोसिया, बानो, हिना और वादे शामिल हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


आगरा के कस्बा फतेहपुर सीकरी निवासी हफीज पुत्र हबीब खां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने पांच साल पूर्व अपनी पुत्री मुस्कान की शादी अकराबाद के कस्बा पिलखना निवासी चांद पुत्र जान मोहम्मद के साथ दहेज देकर की थी। आरोप है कि दहेज से उसके ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में 50 हजार रुपये और एक कार की मांग कर बेटी का उत्पीड़न करते थे। हफीज ने बताया है कि दो दिन पूर्व भी ससुराल वालों ने उसको पीटा था।

रात में उनकी 25 वर्षीय पुत्री की हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटका दिया है। जिसकी सूचना उन्हें अन्य लोगों से मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। देखा तो उनकी पुत्री मुस्कान का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। परिवार का कोई भी व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के लोगों से जानकारी ली है। सीओ बरला सर्जना सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत छह आरोपी चांद, जान मोहम्मद, गोसिया, बानो, वादे और हिना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें