विश्वकर्मा दिवस शनिवार को जिले भर में मनाया गया। इस दौरान जिले के दो कारोबारियों को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इधर, जिले में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार व एमएसएमई पुरस्कार 2019-20 से सम्मानित किया गया।
प्रदेश स्तर पर प्रतिवर्ष की तरह विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान मिला। जिसमें कार्यक्रम में प्रमुख हार्डवेयर निर्यातक मै. स्पाइडर मेटर प्रोडक्ट तालानगरी के मालिक राजकुमार अग्रवाल व प्रमुख पाइप निर्माता मै. कोर्णाक पालीट्यूब प्रा.लि.पचपेड़ा भांकरी के मालिक अनमोल रतन को सम्मानित किया गया।
इधर, जिले में मुख्य कार्यक्रम आईटीआई परिसर में आयोजित किया गया। जहां हवन यज्ञ किया गया। इसी तरह रेडियो स्टेशन परिसर, उद्योग केंद्र सहित शहर भर के कारखानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सपा द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर अब्दुल हमीद घोषी, मनोज यादव सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
इधर, रोटरी क्लब अलीगढ़ पैंथर ने ओजोन सिटी में में इंजीनियरों का सम्मान किया। इस मौके पर रोटे मुकेश सिंघल व ओजोन सिटी के प्रबंध निदेशक रोटे. प्रवीण मंगला ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर ओजोन सिटी के पांच इंजीनियर्स को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रोटे मुकेश अग्रवाल ने किया। इस मौके पर रोटे. दीपक अग्रवाल एडवोकेट, प्रदीप कुमार, अध्यक्ष लवलेश अग्रवाल, सचिव पी पी गुप्ता, कोषाध्यक्ष जीतेश अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, मनीष मित्तल, निपुन गुप्ता आदि उपस्थित थे। इधर, ज्ञान निजी आईटीआई में विश्वकर्मा पूजन एवं दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूजा अर्चना की गई।
आयोजन में बृजेश यादव (सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र), ज्ञान निजी आईटीआई के चेयरमैन डॉ. गौतम गोयल, ज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वाई के गुप्ता आदि थे। इधर, भारतीय मजदूर संघ कार्यालय पर हवन पूजा हुई। साथ में वाहन रैली निकाली। इस मौके पर शंकर लाल प्रदेश संगठन मंत्री, देव वर्मा प्रदेश मंत्री, अजय कुमार अग्रवाल विभाग प्रमुख, संरक्षक प्रदीप शर्मा एवं सतीश बाबू जादौन जिला अध्यक्ष आदि थे।