दिनेश कुमार फौजी चौराहा पर ही खाद बीज और बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान खोले थे। 22 जनवरी की शाम वह भंडारे में शामिल होने के लिए बाइक से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक गोवंश से टकरा गई।
गांव मोहम्मदपुर बढ़ेरा के निकट सड़क हादसे में घायल पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार के भतीजे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह खाद-बीज के कारोबारी थे। उनकी मौत से परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
गांव मोहम्मदपुर बढ़ेरा निवासी ओमप्रकाश फौजी जरगवां के फौजी चौराहा पर परिवार के साथ रहते हैं। उनके पुत्र दिनेश कुमार (32) फौजी चौराहा पर ही खाद बीज और बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान खोले थे। 22 जनवरी की शाम वह भंडारे में शामिल होने के लिए बाइक से अपने गांव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक गोवंश से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार के लोग उन्हें अलीगढ़ लेकर पहुंचे जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें गाजियाबाद रेफर कर दिया गया। 24 जनवरी सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
उनका शव गांव पहुंचा तो परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। पूर्व सांसद राजवीर सिंह, डिबाई विधायक सीपी सिंह, ब्लॉक प्रमुख डिबाई अनार सिंह, साहब सिंह राजपूत, पूर्व चेयरमैन पवन वर्मा आदि ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया।