फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ सालाना टर्नओवर वाले व्यापारियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच करोड़ रुपये सालाना टर्नओवर वाले व्यापारियों को केंद्र सरकार से बड़ी राहत मिली है। अब उनको जीएसटीआर-9 और जीएसटीआर-9 सी फार्म जमा करने के लिए 30 दिन का वक्त मिलेगा। इस फार्म को जमा करने की अंतिम तारीख 28 फरवरी 2021 से बढ़ा कर 31 मार्च 2021 कर दी गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ सीए एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सीए विजय कुमार ने बताया कि इन दोनों फार्म के माध्यम से पांच करोड़ के सालाना टर्नओवर वाले व्यापारी अपनी ऑडिट रिपोर्ट भेजते हैं। ये रिपोर्ट सीए बनाते हैं। जीएसटीआर-9 फार्म व्यापारी की ओर से बनता है और जीएसटीआर-9सी को सीए खुद बना कर देते हैं, जिसमें उनकी मुहर लगी होती है। आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 में व्यापारियों को स्वत: प्रमाणित रिपोर्ट केवल फार्म-9 से जमा करनी होगी। फार्म 9-सी नहीं भरा जाएगा।
इसलिए सीए की ऑडिट रिपोर्ट की अनिवार्यता समाप्त हो रही है। केंद्र सरकार ने आम बजट में इसकी घोषणा कर दी है। इससे अलीगढ़ के एक हजार से अधिक व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। सीए विजय कुमार ने बताया फार्म-9 और फार्म 9-सी दोनों ही बहुत जटिल हैं, जिसको अधिकांश व्यापारी सीए की मदद के बिना नहीं भर पाते हैं। ऐसे में सरकार को फार्म-9 को सरल करना चाहिए। अन्यथा नई व्यवस्था का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें