फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पिता का अंतिम संस्कार कर लौट रहे कारोबारी बेटे की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के अलीगढ़- अनूपशहर रोड पर गांव तेजपुर के पास मंगलवार को अंतिम संस्कार करा वापस अलीगढ़ आ रहे लोगों की कार वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में कार में सवार चालक समेत सात लोग घायल हो गए। जिनमें से गंभीर रूप से घायल शहर के एक कारोबारी ने उपचार के दौरान जेएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। पिता के बाद हादसे में बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शहर के थाना देहलीगेट के महावीरगंज के प्रमुख किराना कारोबारी 75 वर्षीय सुरेश चंद्र अग्रवाल का सोमवार रात निधन हो गया था। परिजन अंतिम संस्कार के लिए मंगलवार सुबह राजघाट, बुलंदशहर पहुंच गए। जहां से अंतिम संस्कार कराकर अलग-अगल वाहनों से वापस अलीगढ़ आ रहे थे। कुछ लोग एक कार में सवार थे। जैसे ही कार अलीगढ़-अनूपशहर रोड पर पहुंची तभी किसी वाहन को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई फिर गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में कार में सवारों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय राहगीर मौके पर पहुंच गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान दिवंगत कारोबारी सुरेश चंद्र अग्रवाल के बड़े बेटे 48 वर्षीय कृष्ण कुमार अग्रवाल उर्फ बॉबी ने दम तोड़ दिया। हादसे में कृष्ण कुमार अग्रवाल का 11 वर्षीय बेटा अनंत, 11 वर्षीय आरव, सात वर्षीय अगम पुत्रगण नितिन अग्रवाल, 12 वर्षीय सक्षम पुत्र प्रशांत, सत्यप्रकाश एनके बेटे नितिन अग्रवाल भी घायल हुए हैं। जिनका उपचार जारी है। उधर, हादसे की खबर जैसे ही महावीरगंज में पहुंची तो पहले से गमगीन परिजनों के ऊपर मानो पहाड़ ही टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन












From: Rahul (rahulali.amarujala.com)
Date: 07/04/23 21:17

To: ali2 (ali2samvadnews.in)
Subject: news






अंतिम संस्कार कर लौट रही फार्चूनर गाड़ी गढ्ढे में पलटी, सात लोग घायल।



जवां - मंगलवार को राजघाट से अंतिम संस्कार कर लौट रहे ग्राम तेजपुर के पास फार्चूनर गाड़ी गढ्ढ़े में पलट गयी, बताया जाता है कि सुरेश चन्द्र निवासी महावीर गंज अलीगढ़ का देहान्त हो गया था,जिन्हें अन्तिम संस्कार के लिए राजघाट ले जाया गया। जैसे ही यह लोग अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे तो इनकी फार्चूनर गाड़ी तेजपुर गाँव के पास गढ्ढे में पलट गयी। चीख पुकार सुन वहाँ राहगीर व दुकानदार घटना स्थल पर दौड़े, और बमुश्किल गाड़ी में से लोगों को निकाला गया ,व सूचना थाना पुलिस को दी गयी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और आनन फानन में घायल लोगों को अलीगढ़ भिजवाया गया। जिसमें आरव ग्यारह वर्ष, अगम सात वर्ष, पुत्रगण नितिन व अनंत् ग्यारह वर्ष पुत्र बॉवी, सक्षम बारह वर्ष पुत्र प्रशान्त, सत्यप्रकाश पुत्र देवीप्रसाद, नितिन पुत्र सत्यप्रकाश, क्रष्ण कुमार उर्फ बाबी, पुत्र सुरेश चन्द्र घायल हो गये। घायलों को अलीगढ़ मैडीकल भिजवाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

**************CAUTION - Disclaimer ***************** This e-mail contains PRIVILEGED AND CONFIDENTIAL INFORMATION intended solely for the use of the addressee(s). If you are not the intended recipient, please notify the sender by e-mail and the original message. Further, you are not to copy, disclose, or distribute this e-mail or its contents to any other person and any such actions are unlawful. This e-mail may contain viruses. Amar Ujala has taken every reasonable precaution to minimize this risk, but is not liable for any damage you may sustain as a result of any virus in this e-mail. You should carry out your own virus checks before opening the e-mail or attachment. Amar Ujala reserves the right to monitor and review the content of all messages sent to or from this e-mail address. Messages sent to or from this e-mail address may be stored on the Amar Ujala e-mail system. ***AMAR UJALA******** End of Disclaimer ********AMAR UJALA*****
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें