फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Market: नवरात्र पर बाजार में बरसा आशीर्वाद, 250 करोड़ का कारोबार, 15 हजार दोपहिया वाहन व 300 कारें हुईं बुक

Fri, 03 Oct 2025 11:21 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर ने भी अच्छी बढ़त दर्ज की। नए उपकरणों और घरेलू सामानों की खरीदारी ने बाजार की रौनक को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
रियल एस्टेट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवदुर्गा उत्सव अलीगढ़ के बाजार में उत्साह और समृद्धि लेकर आया। रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टरों में 250 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में 15 हजार दोपहिया वाहन व 300 कारें बुक हुईं। 1525 फ्लैट और प्लॉट की रजिस्ट्री हुई हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की भी मांग रही।

विज्ञापन


रियल एस्टेट
रियल एस्टेट सेक्टर में खास तौर पर गेट बंद कॉलोनियां खरीदारों की पहली पसंद बनकर उभरीं। इसके अलावा शहर की सीमाओं से लगे क्षेत्रों, विशेष रूप से खैर रोड पर भी प्लॉटों की खूब बिक्री हुई।

ऑटोमोबाइल्स सेक्टर में बंपर बिक्री
यह त्योहार ऑटोमोबाइल्स कंपनियों के लिए शानदार रहा। अलीगढ़ में 15 हजार दोपहिया और 300 कारों के साथ त्योहारी सीजन की अच्छी शुरुआत दिखाई। कार और दोपहिया वाहनों के शोरूमों में पूरे त्योहार के दौरान ग्राहकों की भारी भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में भी दिखी चमक

इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर ने भी अच्छी बढ़त दर्ज की। नए उपकरणों और घरेलू सामानों की खरीदारी ने बाजार की रौनक को और बढ़ा दिया। कारोबारी कैलाश शर्मा कहते हैं कि एलसीडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, गीजर आदि की मांग रही है।
इस नवदुर्गा में रियल एस्टेट मार्केट उम्मीद से अच्छा रहा। लोगों ने न सिर्फ बुकिंग कराई बल्कि गृह प्रवेश भी किया। बाजार का यह रुझान अभी दीपावली तक जारी रहेगा। - राजेश गुप्ता, बिल्डर
नवरात्र में 20 फीसदी तक रजिस्ट्री बढ़ जाती हैं। लोग संपत्ति खरीदना शुभ मानते हैं। इस वर्ष भी अच्छा राजस्व मिला और 1500 से ज्यादा रजिस्ट्री हुईं। - ब्रजेश कुमार सिंह, एआईजी 
ऑटोमोबाइल्स मार्केट बहुत ही शानदार रहा है। नवदुर्गा के दौरान जीएसटी में कमी से ग्राहकों को बहुत फायदा रहा। कंपनियों ने भी अपनी ओर से त्योहार पर दामों में कमी की। इससे कीमतें भी कम हुईं। -पुनीत गुप्ता, ऑटोमोबाइल्स कारोबारी
ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा मांग ई-व्हीकल की रही। मेरे यहां पर जितने ई-स्कूटर थे सभी बुक हुए। स्टॉक खत्म हो गया। अगर 150-200 होते तो वह भी बिक जाते। - दुष्यंत प्रताप सिंह, ऑटोमोबाइल्स कारोबारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें