फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट के समय में कारीगरों से मुंह नहीं मोड़ेंगे मूर्ति कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मूर्ति कारोबारी संकट के मौजूदा समय में कारीगरों से मुंह नहीं मोड़ेंगे। हर तरह से मदद कर उनका एवं उनके परिवार का ख्याल रखेंगे। साथ ही नए साल में अलीगढ़ के मूर्ति कारोबार को बुलंदी पर पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

रूबी होटल में आयोजित अलीगढ़ ब्रास स्टैच्यू एंड आर्टवेयर सप्लायर एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में मूर्ति कारीगरों की मदद का निर्णय लिया गया। साथ ही कोरोना वायरस के खात्मे के लिए टीकाकरण अभियान शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कोरोना की वजह से कारोबार को बहुत नुकसान हुआ है। बाहर के डिफॉल्टर व्यापारियों के विरुद्ध संगठित होकर कारोबार से दूरी बनाएंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोरोना काल के अनुभव को एक-दूसरे से साझा किया। कारोबारियों का कहना था कि कच्चे माल के भाव में अप्रत्याशित वृद्धि से कारोबार बुरी तरह प्रभावित है।
कोरोना के बाद देश के विभिन्न शहरों के शोरूमों में पीतल की मूर्ति की मांग कम हुई है। नए आर्डर में गिरावट से कारीगरों को पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है। ऑक्सीजन का रेट बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि प्रशासन के सहयोग से यहां के कारोबार को नए साल में नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। अध्यक्षता विपिन बिहारी गुप्ता ने की। इस मौके पर कपिल कुमार, संजीव गुप्ता, दिनेश यादव, योगेश गुप्ता, आशु, मोहित गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अशोक कुमार, मोहित राठी, निपेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें