कोहरे के तगड़े असर से पहले परिवहन निगम ने बसों के शीशे और वाइपर आदि को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया है। निगम की कार्यशाला में टूटे शीशे बदले जा रहे हैं। खराब खिड़कियों और दरवाजों को भी सही किया जा रहा है, ताकि ठंडी हवा के झोंके अंदर न आ सकें।
विज्ञापन
रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि कोहरे के दौरान दृश्यता कम होने पर चालकों को सड़क देखने में परेशानी न हो, इसके लिए लाइट और वाइपर दुरुस्त किए जा रहे हैं। खराब वाइपर बदलवाए जा रहे हैं। खिड़की-दरवाजों की मरम्मत कराई जा रही है। बसों में ऑल वेदर लाइट लगाई जा रही हैं। कोहरा पड़ने पर सुरक्षित संचालन लायक बसों को तैयार कराया जा रहा है।