फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बस स्टैंड निर्माण की गति धीमी, मुसाफिर परेशान

विज्ञापन
खैर का निर्माणाधीन बस स्टैंड ।  संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कस्बे में अलीगढ़-पलवल हाईवे पर लगभग 1.73 करोड़ रुपये की लागत से बस स्टैंड का निर्माण हो रहा है। जुलाई तक इसका निर्माण कार्य पूरा होना है, लेकिन कामकाज की रफ्तार बेहद सुस्त है। निर्माण स्थल पर श्रमिकों की कमी है। होली के बाद से काम बंद है।
विज्ञापन




भुगतान न होने पर कई मजदूर काम छोड़ गए हैं। चार से पांच मजदूर एक सुपरवाइजर के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में जुलाई तक इसका निर्माण पूरा होना मुश्किल है। दूसरी ओर मुसाफिर धूप में इधर-उधर दौड़ रहे हैं उन्हें पेयजल और बैठने तक का स्थान नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन





बस स्टैंड के निर्माण की गति धीमी है। बसें यहां नहीं रुकती हैं। मुख्य द्वार पर प्राइवेट वाहनों का जमावड़ा है।
-राजबहादुर सिंह, सचिव रालोद।



मेरी दुकान बस स्टैंड के पास है। मजदूर अक्सर भुगतान नहीं होने की शिकायत करते हैं। इससे निर्माण सुस्त हुआ है।
-प्रेमपाल सिंह।



मै, पत्नी और बेटी मजदूरी कर रहे हैं। ठेकेदार के पास 20 हजार का भुगतान रुका है। ऐसे ही कई मजदूर परेशान हैं।
-रामलाल निवासी जिला महोबा।



जिला प्रशासन एवं रोडवेज के अधिकारियों से बात कर बस स्टैंड के निर्माण कार्य में रफ्तार लाने का प्रयास करेंगे।
-संजय शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष।



हमारी संस्था जुलाई तक बस स्टैंड का निर्माण कर परिवहन विभाग को सौंप देगी। लेबर का ठेकेदार अलग होता है।
-संजीव, एसआरएम कंस्ट्रक्शन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें