अलीगढ़-छर्रा, सांकरा, गंगीरी और कासगंज रूट पर अवैध रूप से सवारियां ढो रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई न होने से निजी बस संचालकों में रोष है। गांव सिकंदरपुर निवासी बस यूनियन अध्यक्ष ठाकुर गिर्राज सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बताया कि इन मार्गों पर यूनियन की स्थायी परमिट वाली बसें संचालित हैं। टेंपो, ई-रिक्शा, ईको और कुछ बसें बिना अनुमति सवारियां भर रही हैं। इससे परमिट वाली बसों को सवारियां नहीं मिल रहीं और खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है। 18 सितंबर को शिकायत पर डीएम ने संबंधित विभाग और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आरोप है कि अब तक कार्रवाई नहीं हुई। अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आरटीओ कार्यालय में परमिट जमा कर बस संचालन बंद कर देंगे।