फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: साइड नहीं देने पर बस चालक को पीटा, जाम लगा

Wed, 06 Aug 2025 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र के खैर रोड पर मगंलवार को शाम बाइक सवार युवक ने साइड नहीं देने पर रोडवेज बस चालक को पीट दिया, जिससे जाम लग गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अलीगढ़ डिपो की बस सवारियां लेकर बस स्टैंड की तरफ जा रही थी, नादा चौराहा के समीप एक युवक ने बस के आगे बाइक लगा दी और बस के अंदर आकर चालक से मारपीट कर दी।



लोगों ने कारण पूछा तो साइड नहीं देने का आरोप लगाया। इस बीच लंबा जाम लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग गया। जाम लगने के कारण चालक भी बस को लेकर यह कहते हुए चला गया कि अभी पुलिस से शिकायत करेगा। देर शाम तक इस मामले में कोई तहरीर नहींं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें