जीटी रोड पर गांव लधौआ के पास बुधवार दोपहर सड़क पर खड़ी आलू से भरी मैक्स में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक जख्मी हो गया। एंबुलेंस से चालक को सीएचसी पहुंचाया गया।
थाना बरला के गांव गाजीपुर निवासी मैक्स चालक विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर वह अपनी मैक्स गाड़ी में गोपी स्थित शीतगृह से आलू का बीज लेकर गांव लौट रहा था। रास्ते में लधौआ ओवरब्रिज के ऊपर गाड़ी का एक्शल टूट गया, जिससे गाड़ी बीच सड़क पर रुक गई। वह गाड़ी ठीक कराने के लिए मिस्त्री लेने गया था। तभी पीछे से बुद्ध विहार डिपो की एक रोडवेज बस ने मैक्स में टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मैक्स में भरे आलू सड़क पर बिखर गए। रोडवेज बस परिचालक अंकित ने बताया है कि हादसे में देवी नगला निवासी बस चालक दुर्गेश कुमार घायल हो गया है।