फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का पुतला फूंका, थानों का घेराव कर ज्ञापन

Sat, 18 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केलानगर चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंकते सपा के कार्यकर्ता। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
शहर में शुक्रवार का दिन  प्रदर्शन, घेराव और ज्ञापन का रहा। बुधवार को कोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने भाजपा के प्रतीक स्वरूप युवक को मुंह काला करके गधे पर बैठाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके जवाब में भाजपा ने गुरुवार को विधायक जमीरउल्लाह के प्रतीक को गधे और कुत्ते आदि पर बैठाकर विरोध प्रदर्शन किया। इसकी प्रतिक्रिया स्वरूप शुक्रवार को सपाइयों और क्षेत्रीय लोगों ने केला नगर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक डाला। सपाइयों और क्षेत्रीय लोगों ने सात अलग अलग थानों के प्रभारियों को ज्ञापन दिया। साथ ही थाना सिविल लाइन और गांधी पार्क थाने का घेराव कर भाजपा विरोधी नारेबाजी की। ऊपर कोट स्थित जामा मसजिद पर जुमे की नमाज के बाद सीओ प्रथम को भी एसएसपी को प्रेषित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे करीब सपा के कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग केला नगर चौराहे पर इकट्ठा हुए। एक पुतले को करीब 200 रुपये का कुर्ता पायजामा पहनाया गया। पुतले पर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री लिखा गया और चौरेहे पर ही उसे दहन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मोदी सरकार में माहौल को सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है। कैराना में पलायन का मुद्दा उठाकर सौहार्द को नष्ट किया जा रहा है। इसके बात जुलूस की शक्ल में कार्यकर्ता थाना सिविल लाइन पहुंचे। यहां पर थाने का घेराव कर भाजपाइयों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई। बाद में सभी कार्यकर्ता थाना गांधी पार्क पहुंचे और ज्ञापन दिया।
एसएसपी को प्रेषित ज्ञापन में विधायक हाजी जमीरउल्लाह ने कहा है कि गुरुवार को भाजपा और उसके नेताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और मेरा पुतला फूंका गया और असंवैधानिक भाषा का प्रयोग किया गया। भाजपा और उसके सहयोगी दल के नेता भड़काऊ भाषण और असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग करते हैं। वह मथुरा, कैराना जैसे मुद्दों को उठा कर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। अलीगढ़ में भी कुछ इलाकों का नाम लेकर दंगा कराने की कोशिश की जा रही है। इसी तरह सोशल मीडिया पर धार्मिक अभद्र टिप्पणी की जा रही हैं और मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। जिन थानों में ज्ञापन दिया गया है उसमें सिविल लाइन थाने में सगीर अहमद, दानिश, फहीम, डॉ. बंगाली, आस मोहम्मद, जकी, सरोज देवी, रामवती, अनीता देवी, केला देवी, आशा, विमलेश, क्वार्सी थानेे में प्रधान सचिन चौधरी के नेतृत्व में विकेक चौधरी, रामेश्वर बघेल, हरेंद्र, संतोष शर्मा, राजीव, नीरज, राशिद, शांति देवी, राममूर्ति, ममता आदि मौजूद थे। सासनी गेट में प्रशांत वाल्मीकि और बिल्लू चौहान के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया। देहली गेट थाने में मुशर्रफ हुसैन महजर पार्षद, मुईन खान, दुलारे, परवेज पठान, नसीरुद्दीन, कमालउ्द्दीन, थाना कोतवाली में रिजवान और अख्तर के नेतृत्व में बिट्टू यादव, रूप सिंह, नौशाद, सोनू यादव आदि मौजूद थे। गांधी पार्क थाने में सगीर अहमद के नेतृत्व में राजीव शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, ठाकुर कृष्ण सिंह, जाहिद अली, बादशाह प्रधान, प्रमिला देवी, पद्मा देवी मौजूद थीं। उपरकोट पर जुमे की नमाज के बाद एक चार सूत्रीय मांग पत्र वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद बाबा फरीद आजाद के नेतृत्व में सीओ प्रथम को सौंपा गया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के अभद्र तरीके से गुुरुवार को किए गए विरोध प्रदर्शन की निंदा की। इस अवसर पर नईमुल्ला शेरवानी, रियाज गुड्डू, मो. हफीज, मुश्ताक आदि के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें