फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का पुतला फूंका, विरोध प्रदर्शन

Sun, 20 Dec 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 पूर्व सांसद चौ. विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में जमानत मिलने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि कोर्ट की कार्यवाही में पर्दे के पीछे से पीएम नरेंद्र मोदी बदले की भावना है। भाजपा कांग्रेस और नेहरू परिवार की छवि खराब करने के लिए यह खेल हो रहे हैं।

आरटीआई जैसा भ्रष्टाचार विरोधी कानून सोनिया गांधी की देन है। ऐसे नेता क्या नेशनल हेराल्ड की जमीन को हड़पेंगे.. ? बैठक के बाद रेलवे रोड से जीटी रोड तक जुलूस निकाल कर मालगोदाम चौराहे पर पीएम मोदी का पुतला फूंकते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
विज्ञापन


प्रदर्शन का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश शर्मा ने किया। यहां पर कांग्रेस की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, गिरवर शर्मा, अश्वनी शर्मा, नत्थीलाल शर्मा, नदीम गफ ूर, शेरपाल सविता, अमित ठाकुर, सुरेश चंद लोधी, विनोद जादौन, सीपी गौतम, ब्रजेश शर्मा, सुनील शर्मा, आनंद बघेल, नदीन शाहीन, निर्मला शर्मा, अविनाश शर्मा, रोबिन सिंह, किरन शर्मा आदि मौजूद रहे।

उधर, पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम को सौंपा। जिसमें कहा गया कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं के विरुद्ध घर्णित एवं निंदनीय अभियान चलाया जा रहा है।

 कुछ महीने पहले ही राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, महाराष्ट्र सरकार की बाल विकास मंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भ्रष्टाचार और घोटालों के काफी गंभीर आरोप लगे हैं। इसके बावजूद भी उन लोगों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

 केंद्र सरकार न्याय पालिका की आड़ में कांग्रेस के नेताओं को अपमानित व प्रताड़ित कर रही है। इस दौरान ज्ञान प्रकाश सक्सेना, नरेंद्र देव वशिष्ठ, नफीस शेरवानी, अखिलेश शर्मा, शाहिद शेख, राजू पासवान, शाहिद खान, रईस चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें