स्मार्ट सिटी के तहत महानगर के विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रही ई- बस के किराए में वृद्धि कर दी गई है। जो बृहस्पतिवार से लागू कर दी जाएगी। प्रत्येक मार्ग पर यात्रियों की जेब पर दुर्घटना निधि 50 पैसे से बढ़ा कर एक रुपये कर दी है। जिससे यात्रियों को एक रुपये से लेकर तीन रुपये तक अतिरिक्त चुकाना पड़ेगा। सात माह पहले भी इन बसों का किराया बढ़ाया गया था।
इस बार प्रदेश के सभी 14 शहरों में ई-बसों का किराया समान करने की वजह से अलग-अलग दूरी अनुसार किराया बढ़ा है। नगरीय परिवहन निधि प्रबंध समिति की करीब दो माह पूर्व हुई बैठक में शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का किराया अलग-अलग होने की बात उठी थी। इसके बाद सभी शहरों में समान रूप से किराया लेने के लिए मुख्य सचिव स्तर से निर्देश दिए गए थे।
इसमें एक रुपये तक की वृद्धि की अनुमति दी गई थी। जिसमें पहले तीन किमी का किराया नहीं बदलेगा। यह 12 रुपये ही रहेगा। तीन किमी से अधिक की दूरी में जहां पर भी किराया पांच रुपये के राउंड फिगर में नहीं था, वहां वृद्धि हुई है। दुर्घटना निधि और जीएसटी को जोड़ते हुए किराये को पांच रुपये के राउंड फिगर में तय किया गया है। उधर, दैनिक यात्रियों ने प्रस्तावित किराया वृद्धि को गलत ठहराते हुए इसे जनहित में वापस लेने की मांग की है।
-
इस तरह बढ़ाया गया किराया
0 से 3 किमी का 12 रुपये यथावत
3.1 से 6 किमी का 17 से 20 रुपये
6.1 से 10 किमी का 22 से 25 रुपये
10.1 से 14 किमी का 27 से 30 रुपये
14.1 से 19 किमी का 33 से 35 रुपये
19.1 से 24 किमी का 38 से 40 रुपये
24.1 से 30 किमी का 43 से 45 रुपये
30.1 से 36 किमी का 48 से 50 रुपये
36.1 से 42 किमी का 54 से 55 रुपये
शहर में ई- बस संचालन
मार्ग, बसों की संख्या
मेडिकल रोड से मडराक- 02
खेरेश्वर से पनैठी -06
हरदुआगंज से महरावल-07
हस्तपुर से हरदुआगंज- 07
अलीगढ़ से कासिमपुर पॉवर हाउस -02
कुल मार्गों की संख्या - पांच
ई- स्मार्ट सिटी बसों की संख्या = 25
रूट नं. -एक
खेरेश्वर चौराहा से पनैठी :
रूट नं. दो
हरदुआगंज से महरावल :
रूट नं. तीन
मडराक से जेएन मेडिकल कॉलेज :
रूट नं. चार
हस्तपुर से हरदुआगंज :
-
रूट नं. पांच
सूतमिल से कासिमपुर पॉवर हाउस :
ई- बसों के किराये में बृहस्पतिवार से वृद्धि को लागू किया जाएगा। तय रूट के अनुसार ही यात्रियों से दुर्घटना निधि, जीएसटी आदि के साथ नई दरों से किराया प्रति किलोमीटर के हिसाब से वसूला जाएगा। इसके लिए सभी तय रूटों के चालक-परिचालकों को निर्देशित करने के साथ ही टिकट मशीनों में नए किराये के अनुसार ही फीडिंग करा दी गई है उसी के अनुसार यात्रियों से किराया लिया जाएगा।
- सत्येद्र वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन निगम