थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार यादव ने बताया कि मामले में एक आरोपी जेल जा चुका है। उसका साथी दीपक उर्फ कालिया पुत्र स्वामीचरन निवासी डेरी वाली गली जलालपुर थाना रोरावर को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
गोंडा के गांव मजूपुर निवासी सराफा व्यवसायी राहलु कुमार पुत्र कैलाश चंद्र 10 अगस्त की शाम करीब साढ़े सात बजे लोधा स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। आईटीएम काॅलेज करसुआ के पास सफेद अपाचे सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और उनका बैग लूटकर भाग गए थे।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार यादव ने बताया कि मामले में एक आरोपी जेल जा चुका है। उसका साथी दीपक उर्फ कालिया पुत्र स्वामीचरन निवासी डेरी वाली गली जलालपुर थाना रोरावर को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ लोधा, खैर, देहली गेट, बन्ना देवी और जवां थानों में लूट की घटनाएं दर्ज हैं। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।