फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई बुलेट, युवक की मौत

Sat, 03 Jan 2026 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के प्वाइंट संख्या 58 पर बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे बुलेट डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

टप्पल थाना पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद जनपद के थाना पचौकरा के गांव गढ़ी ठकुराइन निवासी मयंक उपाध्याय उर्फ शक्ति पुत्र राजकुमार उपाध्याय अपने दोस्त कपिल निवासी दनकौर जनपद गौतमबुद्धनगर के साथ नोएडा से अपने गांव जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे के प्वाइंट संख्या 58 के पास संतुलन बिगड़ने से उनकी तेज रफ्तार बुलेट डिवाइडर से जा टकराई।
यह टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि मयंक उपाध्याय उर्फ शक्ति की मौके पर मौत हो गई। कपिल के हाथ-पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। टप्पल थाना पुलिस का कहना है कि मृतक अथवा घायल के परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें