फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टप्पल क्षेत्र में 14 अवैध कॉलोनियों की 500 करोड़ की जमीन पर चला बुलडोजर

Wed, 15 Oct 2025 02:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने मंगलवार को टप्पल क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही 14 अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। इन कॉलोनियों में करीब एक लाख वर्ग मीटर से अधिक भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया गया है जिसकी कीमत करीब 500 करोड़ रुपये बताई गई है।
विज्ञापन





यीडा के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ इगलास महेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रियंका सिंह, लेखपालों और थाना टप्पल पुलिस के साथ आसपास के थानों और पीएसी के साथ मंगलवार को टप्पल पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। करीब 12 जेसीबी मशीनों ने चेरीबिल्ड कॉलोनी, दा ग्रांड सिटी कॉलोनी, गोल्डन मैक्स कॉलोनी और सैनी कॉलोनी आदि छोटी-बड़ी करीब 14 अवैध कॉलोनियों में किए गए निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया। यहां कॉलोनाइजरों के कार्यालय, सड़कों और मकानों व प्लॉटों की चहारदीवारी को ध्वस्त किया गया है।




यीडा अधिसूचित क्षेत्र में कॉलोनाइजरों लुभावने प्रलोभनों के झांसे में लेकर निवेशकों बुला रहे हैं और उनसे निवेश करा रहे हैं, जबकि यहां यीडा की अनुमति के बिना कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। पहले भी यहां कार्रवाई हुई है। ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि करीब 500 करोड़ रुपये कीमत की भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए हैं।
विज्ञापन




उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध निर्माण के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी। इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र के दलालों और कॉलोनाइजरों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे लोगों को गुमराह करना बंद करें और अवैध कॉलोनियों का निर्माण रोक दें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




पांच माह पहले भी हुई थी कार्रवाई, फिर भी होते रहे अवैध निर्माण

इससे पूर्व 22 मई 2025 को भी टप्पल क्षेत्र में इसी तरह की कार्रवाई की गई थी, तब जेसीबी से करीब 20 अवैध कॉलोनियों में करीब 250 करोड़ कीमत की जमीन बने अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए थे। कुछ दिन बाद कॉलोनाइजरों ने फिर अवैध रूप द्वारा टप्पल क्षेत्र में कॉलोनियों का निर्माण शुरू कर दिया। उस समय यीडा ने करीब 52 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।




टप्पल और हामिदपुर के ग्रामीण इलाकों में कोलोनाइजरों की अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर सरकारी और सार्वजनिक भूमि की रक्षा की जा रही है। भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। लोगों का कहना है कि यीडा के अधिकारियों को क्षेत्र नियमित रूप से इस तरह की कार्रवाई की जानी चाहिए,ताकि कॉलोनाइजरों के झांसे में आकर निवेशक न ठगे जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें