दिल्ली से मथुरा जा रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रविवार की सुबह जेवर टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बुलडोजर से पुष्प वर्षा की। जिलाध्यक्ष और सांसद सतीश गौतम ने फूलमाला पहनाने के साथ गदा भेंट की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार की सुबह करीब नौ बजे जेवर टोल प्लाजा पहुंचे थे। वह यहां करीब 10 मिनट रुके। उनके स्वागत के लिए सुबह करीब सात बजे से ही जेवर टोल प्लाजा पर भाजपा के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। अधिक सर्दी के बावजूद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में पार्टी नेताओं की ओर से टप्पल कट से जेवर टोल तक होर्डिंग लगाए गए थे। टप्पल ब्लॉक प्रमुख चौधरी ऋषिपाल सिंह, रजत गौतम, खैर चेयरमैन संजय शर्मा, जट्टारी चेयरमैन प्रदीप बंसल, पिसावा चेयरमैन के प्रतिनिधि राजबाबू शर्मा, सत्या सिंह, जिला मंत्री हरिशंकर गौड़, गौरव शर्मा मौजूद रहे।