मंगलवार की शाम तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से एक किसान और भैंस की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलवार की शाम तेज बारिश के बीच बामनी निवासी 65 वर्षीय किसान देवीराम पुत्र पन्नालाल खुले में बंधी अपनी भैंस को टीनशेड में बांधने लगे। तभी तेज आवाज के साथ उनके ऊपर बिजली गिरी। इससे देवीराम और उनकी भैंस की मौत हो गई।
हालांकि परिवार वाले शरीर में जान होने की संभावना देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन वह पहले ही दम तोड़ चुके थे। उनकी मौत से परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था। उनका एक पुत्र फरीदाबाद में मजदूरी करता है। देवीराम व उनकी पत्नी एक गाय व भैंस का दूध बेचकर परिवार चला रहे थे। एसडीएम दिग्विजय सिंह का कहना है कि राजस्व टीम से मौका मुआयना कराया गया है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद कराई जाएगी।