फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर के ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मडराक थाना क्षेत्र स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेकर आए बुलंदशहर के ट्रक चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुलंदशहर के कस्बा जहांगीराबाद के गांव मुलतानी गुरवाह के बादशाह गिरी पुत्र धर्म गिरी (45) ट्रक चलाते थे।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को बादशाह मडराक थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी पर सिलिंडर डिलीवर करने आए थे। जब ट्रक अनलोड हो रहा था, तब वह चाय पीने पास की दुकान पर चले गए थे। इसी बीच उनके सीने में तेज दर्द उठा और तबीयत खराब होने लगी।
इस पर मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बादशाह को मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब में मिले कागजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें