फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्शे के विरुद्ध सैट बैक बनाने पर बिल्डिंग सील

Mon, 22 Jun 2020 07:31 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर सील लगाते एडीए अफसर। - फोटो : neeraj
विज्ञापन
सिविल लाइन क्षेत्र में केला नगर चौराहा स्थित एक तीन मंजिला इमारत पर प्राधिकरण अफसरों ने सोमवार को सील ठोक दी। इस इमारत का नक्शा तो पास था, लेकिन बिल्डर ने बगैर कंपाउंडिंग सैट बैक में निर्माण कर लिया था। इस मामले में बिल्डर को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन



केला नगर चौराहे के समीप नरूल हसन नाम के व्यक्ति एक तीन मंजिला इमारत का निर्माण करा रहे हैं। शिकायत थी कि इन्होंने बगैर नक्शा पास कराये सैट बैक बढ़ा लिया है। प्राधिकरण ने इस मामले में इन्हें नोटिस जारी किया और नक्शे के विरुद्ध सैट बैक बढ़ाने का कारण पूछा, लेकिन इन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।


सोमवार को प्राधिकरण की टीम ने सहायक अभियंता दूधनाथ वर्मा के नेतृत्व में मौके पर जाकर जांच की। जांच में शिकायत सही पाये जाने पर पूरी इमारत को सील कर दिया। एई दूधनाथ वर्मा ने बताया कि इस मामले में बिल्डर को नोटिस भी जारी किया जा रहा है। टीम में अवर अभियंता गंगेश सिंह, आरके गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें