फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कंटेनर की टक्कर से बुग्गी चालक की मौत, खच्चर घायल

Mon, 03 Jun 2024 07:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव अटलपुर के पास खैर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बुग्गी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खच्चर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक नन्नूमल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

3 जून की सुबह करीब साढ़े छह बजे अटलपुर के समीप तेज रफ्तार कंटेनर ने एक बुग्गी में टक्कर मार दी। इससे बुग्गी चालक की मौत हो गई, जबकि खच्चर घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


बन्ना देवी थाना क्षेत्र के गांव भुकरावली निवासी 56 वर्षीय नन्नूमल पुत्र किशोरी लाल लोधा में ईंट भट्ठे पर खच्चर वाली बुग्गी से ईंट ढुलाई का काम करते थे। वह फड़ से बुग्गी में कच्ची ईंटें भरकर भट्ठे पर ले जा रहे थे। रास्ते में गांव अटलपुर के पास खैर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। नन्नूमल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खच्चर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा होते ही स्थानीय लोग दौड़कर पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को खबर दी तो वह भी रोते हुए मौके पर पहुंच गए। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र और पुत्री को रोता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें