फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: छात्रावास बनाने के लिए 1.50 करोड़ रुपये का बजट हुआ आवंटित

विज्ञापन
विज्ञापन
दूर-दराज से आकर शहर में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के लिए एक छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। करीब 1.50 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन

शहर के निकटवर्ती गांव हतीसा क्षेत्र में समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। शासन स्तर से इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। 50 बेड की क्षमता वाले इस छात्रावास का प्रयोग सिर्फ अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए ही होगा। 3.34 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले इस छात्रावास के लिए 1.50 करोड़ रुपये की धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। यह धनराशि सीधे तौर पर कार्यदायी संस्था सिडको के खाते में आएगी। समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें