फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सरकार से नहीं मिला बजट, दानियों ने भी खींच लिए हाथ, गोशाला के 800 गोवंश भुखमरी की कगार पर

Thu, 06 Apr 2023 11:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पंजीकृत गोशालाओं के लिए बजट नहीं है, जबकि सरकारी गोशालाओं को हर माह आसानी से भुगतान कर दिया जाता है। सरकार की मदद की घोषणाओं के कारण उन्हें समाज से गोशालाओं के संचालन के लिए दान व आर्थिक सहयोग भी नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
गौशाला का हाल प्रतीकात्मक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में जट्टारी कस्बा के उसरह बाईपास स्थित श्री श्याम पुरुषोत्तम गोशाला में रह रहे 800 गोवंश बजट के अभाव में चारे-पानी के मोहताज होकर रह गए हैं। गोशाला को वर्ष 2022-23 के लिए 70 लाख रुपये का अनुदान नहीं मिला है।

विज्ञापन


कस्बा स्थित गोशाला के सचिव शिवदत्त शर्मा ने बताया कि शासन द्वारा पंजीकृत गोशालाओं की पत्रावली गोसेवा आयोग में जा चुकी हैं। इसमें से कुछ गोशालाओं को अनुदान मिल चुका है। कुछ को अनुदान नहीं मिला है। गो सेवा आयोग से संपर्क करने पर पता चला कि अभी बजट नहीं हैं। सचिव ने बताया कि उन्हें बजट के लिए पूरे वर्ष इंतजार करना पड़ता है। वर्ष के आखिर में बजट न होने का हवाला दे दिया जाता है। चारे-पानी और देखभाल के अभाव में गोवंश और गोशाला की हालत बेहद दयनीय हो गई है।

पंजीकृत गोशालाओं के लिए बजट नहीं है, जबकि सरकारी गोशालाओं को हर माह आसानी से भुगतान कर दिया जाता है। सरकार की मदद की घोषणाओं के कारण उन्हें समाज से गोशालाओं के संचालन के लिए दान व आर्थिक सहयोग भी नहीं मिल पाता। बजट के अभाव में गोशाला कर्जे में डूब चुकी है और गोवंश के भूखे मरने की नौबत आ चुकी है। एक तरफ तो सरकार गोवंश की रक्षा की बात करती है तो दूसरी तरफ पुरानी पंजीकृत गोशालाओं को समय से अनुदान न देकर उन्हें खत्म करने का कार्य कर रही है। सचिव ने मुख्यमंत्री से गोशाला के लिए अनुदान दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें