फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपारी देकर कराई बसपा नेता की हत्या, तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौली रोड गल्ला मंडी के बाहर बसपा नेता उदयवीर सिंह गौतम की मौत दुर्घटना नहीं, हत्या थी। यह हत्या प्रापर्टी विवाद में सुपारी देकर कराई गई थी। पुलिस को जब इस विषय में सुराग लगे तो हिरासत में लिए गए तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। सोमवार को खुलासा होने के संकेत हैं।
विज्ञापन

उदयवीर सिंह गौतम पिछले सप्ताह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, लेकिन वह अतरौली रोड पर मृत पाए गए। उनकी मौत के बाद परिवार ने जानकारियां मिलने पर हत्या का अंदेशा जताया। इस मामले में मामले में जब जांच शुरू की तो प्रापर्टी विवाद में डेढ़ लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या की बात सामने आई है। एसपी देहात पलाश बंसल के अनुसार तथ्यों के आधार पर यह प्रकरण हत्या की ओर इशारा कर रहा था। अब तक सुपारी देकर हत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें