फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एक लाख रुपये की सिगरेट से भरा बोरा चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा के मुख्य बाजार में मदनलाल किराना स्टोर की दुकान के सामने से करीब 1.05 लाख रुपये कीमत की सिगरेट से भरा बोरा चोरी हो गया। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पुलिस से इसकी शिकायत की है। कस्बा में चन्नू पुत्र मदनलाल दुकान चलाते हैं। दुकानदार चन्नू ने बताया कि बीते शनिवार को उनका पुत्र राहुल बाइक से अलीगढ़ सामान लेने गया था।
विज्ञापन

सामान लेकर शाम के रात्रि करीब साढ़े आठ बजे वह दो बोरा सामान लेकर आया था। सामान को बाइक से उतारकर दुकान के सामने रख दिया। एक बोरा सामान को दुकान के अंदर रख दिया। जब दूसरे बोरे को दुकान में रखने के लिए दुकानदार बाहर आया तो दूसरा बोरा गायब मिला। तलाशने पर भी बोरा नहीं मिला। इस बोरे में गोल्ड फ्लैक कंपनी की सिगरेट की एक पेटी थी। इसकी कीमत करीब 1.05 लाख रुपये है। बोरा गायब होने की तहरीर चौकी में दे दी गई है। पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मौखिक रूप से अवगत कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें