अलीगढ़ से लखनऊ जा रहे बहुजन समाज पार्टी के अलीगढ़, आगरा एवं बरेली मंडल के प्रभारी सूरज सिंह बुधवार को सड़क हादसे में बाल -बाल बच गए। खंदौली के पास टायर फट जाने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी।
गनीमत रही कि हादसे में कार में जरुर नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। हादसे की खबर पाकर अशोक सिंह एडवोकेट, विजेंद्र सिंह, विक्रम, सुबोध सिद्धार्थ, जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, जिला सचिव मानवेंद्र मोंटू, संतोष राव, विधानसभा अध्यक्ष कोमल चौधरी आदि मौके पर पहुंच गए और मंडल प्रभारी सूरज सिंह का हाल-चाल जाना।