फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्रिय व निष्ठावान को ही चुनाव लड़ाएगी बसपा : रतनदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की मंडलीय समीक्षा बैठक सोमवार को अलीगढ़ जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह के सूतमिल चौराहा स्थित आवास पर हुई, जिसमें मुख्य अतिथि कानपुर, आगरा, अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी व पूर्व राज्यसभा सांसद व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली और आगरा, अलीगढ़ मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सूरज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुनकाद अली ने कहा कि बीती 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर नुमाइश मैदान में यादगार कार्यक्रम हुआ। इससे स्पष्ट है कि जनपद में बसपा की लहर है और इस बार का पंचायत चुनाव पार्टी भारी बहुमत से जीतेगी। उन्होंने चारों जिलों के जिलाध्यक्षों से पंचायत चुनाव की तैयारी और प्रत्याशियों पर चर्चा की। कहा कि इस चुनाव में जीत के लिए जुट जाएं। सूरज सिंह ने जिलाध्यक्षों से पंचायतों में परिसीमन की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रतन दीप सिंह ने कहा कि बहन जी का स्पष्ट निर्देश है कि पार्टी को सहयोग करने वाले व सक्रिय व्यक्तियों को ही पंचायत चुनाव लड़ाया जाए। हाथरस जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव, कासगंज के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह और एटा के जिलाध्यक्ष बलबीर भास्कर ने भी अपने अपने जिले की स्थिति सामने रखी।
समीक्षा बैठक में मुख्य सेक्टर प्रभारी अरविंद आदित्य, तिलकराज यादव, अशोक सिंह एडवोकेट, महेश बाबू कुशवाह, रणवीर कश्यप, पूर्व मंत्री राजवीर सिंह, महेश चौधरी, विजेंद्र सिंह विक्रम, मुकेश चंद्रा, विजय बहादुर, बॉबी यादव, जाबेदुल हसन, अर्जुन स्वामी एडवोकेट, सुबोध सिद्धार्थ, डॉक्टर पहल सिंह, शहर अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, अमरीश कुमार, मुकीमुद्दीन, गोपीचंद बौद्ध, अशोक कश्यप आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें