गौमत में सोमवार को खैर विधानसभ क्षेत्र के बसपा के बघेल समाज की बैठक हुई। जिसमें बसपा के खैर प्रत्याशी की एक पूर्व मंत्री से वाद-विवाद हो गया। यह देखकर दोनों की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियाें ने एक दूसरे पर रायफल तान दीं। यह नजारा देख लोग काफी देर तक असमंजस की स्थिति में रहे।
हुआ यूं कि बैठक में कार्यकर्ताओं से बातचीत व मार्गदर्शन के लिए बसपा के एमएलसी को बुलाया। कोआर्डिनेटर प्रताप सिंह बघेल वहां पहले से मौजूद थे। खैर प्रत्याशी अरुण फौजी वहां मौजूद रहे। हालांकि, प्रताप सिंह वहां पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह जो कि बघेल समाज के कोआर्डिनेटर हैं, वहां पहुंच गये। उनका पहुंचना अरुण फौजी को कुछ नागवार गुजरा।
कुछ ही देर में मन की बात जुबान पर आ गई। सूत्रों की मानें तो वे बोले कि आप का खैर में क्या काम आप यहां क्यों आते हैं। जिसका पूर्व मंत्री ने कड़े शब्दों में उत्तर दिया।
देखते ही देखते दोनों तरफ से हॉट टॉक होने लगी। यह देख दोनों के सुरक्षाकर्मी आमने-सामने आ गये। देखते ही देखते बंदूकें भी तन गई। मामला बढ़ता देख महेंद्र सिंह ने अपने सुरक्षा गार्डों को समझा-बुझाकर शांत किया और वे गाड़ी में बैठकर चले गये। सूत्रों के अनुसार पूरा वाकया पूर्व मुख्यमंत्री मायावती तक पहुंचाया जा रहा है। जिसके चलते अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो सकती है।