फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रैगिंग का विरोध करने पर बीएससी नर्सिंग के छात्र के साथ मारपीट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
बन्नादेवी थाना क्षेत्र स्थित साईं मेडिकल कॉलेज में रैगिंग का विरोध करने पर बीएससी नर्सिंग के एक छात्र के साथ मारपीट की गई। पीड़ित की शिकायत पर थाना बन्ना देवी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



गभाना के मढ़ौला गांव के रहने वाले हिमांशु, जो कॉलेज में बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे तभी एक सीनियर छात्र ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि रैगिंग का दबाव बनाते हुए सीनियर ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया और हिमांशु पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पीड़ित छात्र ने अपने मोबाइल में वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।

घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। सीओ धनंजय कुमार के मुताबिक पीड़ित हिमांशु की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्षित और तीन अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें