फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: 10 मिनट में मेडिकल स्टोर से लाकर दे दी 87 फीसदी अल्कोहल वाली प्रतिबंधित दवा की शीशी, हुआ प्रदर्शन

Mon, 16 Nov 2026 03:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma जेपी शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के सराय काबा में 87 फीसदी अल्कोहल वाली प्रतिबंधित दवा कुट्टू मेडिकल स्टोर से बेखौफ बेची जा रही है। एक युवक ने 10 मिनट में दो स्टोर से दो शीशी खरीदकर दिखाईं। लोगों ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
कुट्टू खरीदने कर लाने के बाद दिखाता जग्गी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ कोतवाली क्षेत्र के सराय काबा में 87 फीसदी अल्कोहल वाली प्रतिबंधित दवा (कुट्टू) बेखौफ होकर मेडिकल स्टोर से बेची जा रही है। डोरी वाली गली के लोगों के इसकी जानकारी देने के बाद एक युवक को दो मेडिकल स्टोर पर भेजा गया तो उन्होंने मात्र दस मिनट में दोनों स्थानों से नशे की शीशी (कुट्टू) खरीदकर थमा दी। इसे खरीदते समय इसकी रिकॉर्डिंग भी की गई। इसके बाद एक बार फिर लोगों का गुस्सा फूटा और उन्होंने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


डोरी वाली गली में सोमवार दोपहर तीन बजे बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे एकत्रित हुए। बच्चों के हाथों में नशे के कुट्टे के खिलाफ बनाए गए पोस्टर थे। लोगों का कहना था कि गली में माहौर समाज के लोग रहते हैं। यहां के परिवार के कई युवा और किशोर नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। भाई दूज के दिन एक युवक की मौत होने पर उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इसके बाद स्टोर संचालक वहां से भाग गया। उन्हें जानकारी दी गई कि उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है लेकिन यह भी पता चला कि पूर्व में की गई शिकायत पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है।

दोनों मेडिकल स्टोर के खिलाफ पहले भी शिकायत मिली थी। आबकारी विभाग की टीम के साथ वहां जाकर जांच की गई थी। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट औषधि विभाग के सहायक आयुक्त को रिपोर्ट भेज दी गई है। दोनों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई प्रचलित है। इससे पहले हितेष मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित किया जा चुका है।-दीपक लोधी, ड्रग इंस्पेक्टर

विज्ञापन
Trending Videos

सराय काबा स्थित डोरी वाली गली में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : संवाद
30-40 रुपये एमआरपी, 50 से 100 तक बिक्री
भाजपा एससी मोर्चा के ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष संजू बजाज कोरी ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक अभी भी बिना डॉक्टर के पर्चे के युवा व किशोरों को नशा करने के लिए शीशी थमा रहे हैं। इस पर 30 या 40 रुपये एमआरपी होता है। इसकी 50 रुपये से लेकर 100 रुपये तक में बिक्री की जा रही है। यह पता लगाने के लिए जग्गी नाम के युवक को शीशी खरीदने के लिए भेजा गया और वह दो दुकान से दो शीशी खरीदकर ले आया। ये दोनों शीशी अलग-अलग कंपनी की थीं।

...और बंद कर दिए दोनों मेडिकल स्टोर
लोगों के एकत्रित होने के बाद संजय बजाज ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। उन्होंने कहा कि अभी भी प्रतिबंधित दवा बेची जा रही है। गली में लोग एकत्रित होकर मेडिकल स्टोर बंद कराने जाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके कुछ देर बाद ही दोनों मेडिकल स्टोर बंद करा दिए गए।
विज्ञापन

दो बेटियों की बरात आने से पहले पिता ने गंवाई जान
सरोज नाम की महिला ने बताया कि उनकी दो बेटियों की 26 नवंबर को बरात आनी है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। भाईदूज के दिन सरोज के पति मोहनलाल उर्फ पप्पू की मृत्यु हो गई। आरोप है कि मोहनलाल कुट्टू का सेवन करने लगे थे। इससे उनकी किडनी खराब हो गईं थीं।

कुसुमा देवी ने बताया कि उनकी बेटा सुनील (40) एक माह पहले, कमलेश ने बताया कि दो माह पहले उनके पति मुरारी लाल, प्रेमवती ने बताया कि उनका बेटा संजय (25) तीन माह पहले इसी प्रतिबंधित दवा का सेवन करने से मृत्यु हुई है। निवासी राजू माहौर ने बताया कि उनकी गली के सुंदर, प्यारे लाल, नीरज, पप्पू, हजारी लाल, नंदराम, लाखन, जयप्रकाश, भोला आदि की भी इसी के सेवन से पिछले कुछ माह में मृत्यु हुई है। हालांकि, किसी के शव का भी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और न ही कोई प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

शीशी पर लिखा झारखंड, अलीगढ़ में चल रही फैक्टरी
निवासियों का आरोप है कि प्रतिबंधित दवा बनाने वाली कंपनी का पता शीशी पर झारखंड और दिल्ली लिखा होता है। जबकि सच्चाई यह है कि नशे के सौदागर अलीगढ़ में ही फैक्टरी चलाकर इनकी बाजार में बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें