फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ईंट भट्ठे पर काम कराने ले गया, डेढ़ साल तक साली से दुष्कर्म करता रहा जीजा, अब दे रहा धमकी

Mon, 20 Mar 2023 12:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

तंगहाली का हवाला देकर दो साल पहले उसका जीजा उसे अपने साथ हरियाणा प्रांत के ईंट भट्ठे पर काम कराने ले गया। वहां वह अक्सर छेड़खानी करने लगा। आरोप है की जीजा ने उसे डेढ़ लाख में बेचकर उसकी शादी करा दी।
विज्ञापन
दुष्कर्म प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में हरदुआगंज थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने सगे जीजा पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। युवती के अनुसार जीजा उसे अपने साथ भट्ठे पर काम के बहाने से बुलाकर ले गया था। कुछ दिनों पहले बड़ी बहन को सच्चाई पता चलने पर उसे मायके भेज दिया। अब आरोपी फोन पर गाली-गलौज कर धमका रहा है। युवती ने थाने में तहरीर दी है और कार्रवाई न होने पर आत्महत्या पर मजबूर होने की बात भी कही है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती के पिता की मौत हो चुकी है। तंगहाली का हवाला देकर दो साल पहले उसका जीजा उसे अपने साथ हरियाणा प्रांत के ईंट भट्ठे पर काम कराने ले गया। वहां वह अक्सर छेड़खानी करने लगा। आरोप है की जीजा ने उसे डेढ़ लाख में बेचकर उसकी शादी करा दी। एक माह बाद आरोपी पत्नी की तबीयत खराब बताकर उसे घर बुलाकर ले गया। वहां अकेले में मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

बहन से शिकायत करने पर दोनों को जान से मारने की धमकी देकर देकर चुप करा दिया। पीड़िता ने ससुराल जाने की कोशिश की, तो आरोपी ने ससुराल वालों को अश्लील फोटो भेजकर संबंध खराब करा दिए और अपने पास ही रोक लिया। इस दौरान डेढ़ साल तक आरोपी पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिनों पहले बड़ी बहन को पति की हरकतों के बारे में पता चला, तो उसने पीड़िता को मां के पास हरदुआगंज वापस भेज दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि अब आरोपी जीजा फोन पर गाली-गलौज कर धमका रहा है। नंबर ब्लॉक करने पर पड़ोसियों को अभद्र भाषा में रिकार्डिंग संदेश भेजकर पीड़िता के फर्जी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर भेजने की धमकी दे रहा है। भयभीत होकर पीड़िता अपनी मां और छोटी बहन के साथ थाने पहुंची। पीड़िता के अनुसार आरोपी हिंसक प्रवृत्ति का है। यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह मजबूर होकर अपनी जान दे देगी, लेकिन आरोपी के हत्थे नहीं चढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें